मुजफ्फरपुर- मेयर पद को लेकर अंतर कलह से परेशान हुई भाजपा!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

नगर निगम चुनाव को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर भाजपा के अंदर आक्रोश भड़क उठा है, मेयर पद के उम्मीदवार भाजपा के अतिपिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवान लाल महतो ने जिलाध्यक्ष रंजन कुमार और भाजपा के पूर्व मंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए है,

भगवान लाल महतो ने कहा की कुछ समाचार पत्रों, लोकल न्यूज तथा सोशल मिडिया के माध्यम से भाजपा के जिलाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री जी के द्वारा मेयर के एक प्रत्याशी तथा उपमेयर के एक प्रत्याशी को समर्थन देने के बात कही गई है मैं इसका पुरजोर विरोध करता है। दरअसल इनदोनों नेताओं को जिसका सिन्डिकेटर बनने का भूत सवार हो गया है, इनके पैरों के निचे से जमीन खिसक चुकी है , ये लोग समाज तथा पार्टी को अपनी जागीर समझ समझ रहे हैं, इनका राजनिती स्तरहिन् हो चुका है, ये लोग एक्सपायर कैप्सुल हो चुके है, ये लोग भाजपा के कार्यकर्त्ताओं को पैसा का लालच देकर खरीदना चाहते हैं, परन्तु भाजपा के कार्यकर्ताओ का जमीर तथा स्वाभिमान जिन्दा है, किसी की हैसियत नहीं है कि कोई पैसे के बल पर भाजपा कार्यकताओं की जमीर तथा इमान को कोई खरीद सके, क्यों कि मैंने पार्टी में हमेशा कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान तथा हक और हकीकत की आवाज को उठाता रहा हूँ तथा लड़ाई लड़ता रहा हूँ। पार्टी के कार्यकताओं तथा शहरवासी की ओर से मैं एक मेयर के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहा हूँ मेरे पक्ष में मेरा समाज, पार्टी तथा शहरवासी का प्यार देखकर, तथाकथित तीसरा

सिन्डिकेटर तरह- तरह के हथकंडा अपना रहे हैं, दरअसल

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष तथा नुनीया समाज का बेटा पुरी मजबूती के साथ मेयर प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहा यह देखकर इनलोगों के पेट में दर्द हो रहा है कि किसी भी तरह से इसे हराओ,

चौका बर्तन दूसरे के घरों में मलने वाले का बेटा भगवान लाल महतो ने कहा की इनलोगों का चेहरा बेनकाब हो चुका है ये लोग नोनिया और पिछड़ा विरोधी है जो समाज असली अति पिछड़ा का है , ये लोग भाजपा को अपना निजी सम्पत्ति समझते हैं इनलोगों के करतूत पर भाजपा के साथियों तथा नेताओं की पैनी नजर है, हमने इनलोगों के करतूतों से पार्टी के आलाकमान को अवगत कला दिया है। मैं अन्य माध्यम से आपके माध्यम से शहरवासियों को सावधान तथा विनापूर्वक आग्रह करता हूँ कि मिलावटी सामान, जल्दीला खाद्य पदार्थ बनाने वाले जिनका फैक्ट्री दर्जनों बार सील हो चुका है और मिलावटी सामान बनाने का दर्जनों मुकदमा चल रहा है तथा कई बार ये जेल जा चुके है वैसे उम्मीदवार को अपना सम्मर्थन नहीं है देकर, तथा जिसके गर्दन में किसी न किसी माफीया या सिन्डिकेटर का पटा बंधा हुआ है वैसे लोगों को आप अपना वोट के माध्यम से धूल चटाने का काम करें और मुजफ्फरपुर नगर निगम को भय मुक्त, भ्र्ष्टाचार मुक्त और गिरवी से मुक्त कराये। उन्होंने कहा की मेरा राजनितीक और सार्वजनिक जीवन विगत 40 वर्षों से समाज के सभी वर्गों के साथ रहीं है, मेरा सभी समाज के लोगों से मधुर संबंध में बना हुआ है, सभी लोगों की सहानुभूति मेरे साथ है, शहर के लोग इसबार ठेला चलाने वाले नोनिया के बेटा को मेयर बनाकर इतिहास रचने वाले हैं।

बाइट भगवान लाल महतो मेयर उम्मीदवार व भाजपा अतिपिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment