सुशासन नीति एवं व्यवहार को दैनिक कार्यो में अपनाने की आवश्यकता- डीडीसी!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

सुशासन नीति एवं व्यवहार को दैनिक कार्यो में अपनाने की आवश्यकता है। उक्त बाते उप विकास आयुक्त श्री आशुतोष द्विवेदी ने आज सुशासन सप्ताह (19 दिसंबर से 25 दिसम्बर ) के कार्यक्रम/कार्यशाला में कही । कई विभागों द्वारा की जा रही कार्यो में बेस्ट व्यवहार को पीपीटी के माध्यम से दिखाया गया। बाल सरंक्षण इकाई, आईसीडीएस, शिक्षा, डीआरडीए, आपदा, केयर इंडिया के प्रतिनिधियों ने विभाग द्वारा किये जा रहे /विगत 2-3 वर्षो में की गई विशेष कार्यो को प्रस्तुत किया। डीआरडीए द्वारा कुढ़नी और सकरा में संस्थापित की गई टायलेट क्लिनिक, आईसीडीएस के पोर्टटेबुल आॅगनबाड़ी केन्द्र के बारे में उपब्धियाॅ गिनाई गयी। वही केयर इंडिया ने एईएस, कोविड में किये गये सराहनीय कार्यो को लेखांकित किया। साथ ही बेहतरीन गुणवता के साथ स्वास्थ सेवा प्रदान करने के संबंध में बताया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि गूड गवर्नेंस के तहत बेस्ट प्रैक्टिस को व्यवहार में अपनाना निश्चय ही फलदायक है। मिशन मोड में किये गये फ्लैगशिप कार्यो को बहुत ही तन्यमता से करते है और ससमय कार्यो को गुणवत्ता के साथ पूर्ण भी करते है। आवश्यकता है प्रतिदिन किये गये अधिकारिक कार्यो में बेस्ट प्रैक्टिस को अपनाये। उन्होंने अन्य विभागों से इस तरह की सराहनीय कार्यो को उजागर करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में परीक्ष्यमान आईएएस सुश्री सारा असरफ, सिविल सर्जन, डीपीओ आईसीडीएस, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, योजना पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment