कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार एसएससी की हुई कैमूर में परीक्षा!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

शुक्रवार को कैमूर जिला के 11 परीक्षा केंद्रों पर बिहार एसएससी की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई। प्रथम पाली में कूल 6064 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। जिसमें से 3958 परीक्षार्थी शामिल हुए और 2106 परीक्षार्थी गायब रहे। द्वितीय पाली में कूल 6064 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। जिसमें से 3900 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। और 2164 परीक्षार्थी गायब रहे। वहीं परीक्षा को लेकर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बता दें कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर कैमूर डीएम नवदीप शुक्ला व एसपी राकेश कुमार डोर टू डोर जाकर जांच करते नजर आए छात्रों का परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में ली गई। बता दें कि तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2022 का आयोजन 23 और 24 दिसंबर को जिले में आयोजित किया जा रहा है। 23 दिसंबर को कैमूर जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। वही 24 दिसंबर को भी कैमूर जिले के 11 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा आयोजित होगी।

Join us on:

Leave a Comment