रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
मुखिया हत्याकांड मामले के फरार अभियुक्त सिकंदर को जमुई पुलिस ने पटना हाई कोर्ट के पास से किया गिरफ्तार
जमुई: एक वर्ष पूर्व जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दरखा पंचायत से नवनिर्वाचित मुखिया जयप्रकाश प्रसाद उर्फ प्रकाश महतो की हत्या मामले में बुधवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर मुखिया हत्याकांड के मुख्य आरोपीत को जमुई पुलिस ने पटना हाईकोर्ट के पास से गिरफ्तार किया है।जिसे टाउन थाना लाया गया है। जहां देर शाम टाउन थाना में प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2021 में दरखा पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया जयप्रकाश महतो की अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पीड़ित के पुत्र के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसके बाद फौरन दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था लेकिन एक अभियुक्त दरखा निवासी मो. सिकंदर फरार चल रहा था।उसके बाद एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। जिसमें जमुई एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार, लछुआड़ थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह, प्रभात रंजन,डीआईयू की टीम के अलावा सशस्त्र बल को शामिल किया गया। फिर सूचना के आधार पर जमुई पुलिस पटना पहुंची और हाईकोर्ट गेट के पास जाल बिछाया गया।इस दौरान वाहन से उतरते ही सिकंदर को दबोच लिया गया। उन्होंने बताया कि सिकंदर से पूछताछ की जा रही है कागजी प्रक्रिया पूरी कर शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा।
बाइट:–एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार




