बेगूसराय- अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, लोगों में आक्रोश!

SHARE:

प्रशान्त कुमार
बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में एक बार फिर शहर में अवैध कब्जा कर फुटपाथ दुकानों पर यूपी की तर्ज पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाते हुए शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शहर के ट्रैफिक चौक से अंबेडकर चौक तक जेसीबी के सहारे सड़कों पर निकले दुकान के छज्जे और फुटपाथ की दुकान को जेसीबी से तोड़ कर हटाया गया। आप तस्वीरो में देख सकते हैं जेसीबी के सहारे दुकान के निकले भाग और एस्बेस्टस को तोड़कर हटाया जा रहा है। इस दौरान कई दुकानदारों ने इसका विरोध किया और नगर निगम पर भेदभाव पूर्ण तरीका अपनाते हुए अतिक्रमण हटाने का आरोप लगाया है ।अतिक्रमण हटाने को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।डीएसपी अमित कुमार और सदर एसडीओ रामानुज चौधरी के नेतृत्व में पूरा अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे लगाए गए कई बाइक को भी पुलिस ने जप्त किया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर निगम के द्वारा बेवजह दुकान के निकले छज्जे को तोड़ा जा रहा है अतिक्रमण हटाना है तो रोड पर से फुट पार्टी दुकानदार को हटाया जाए लेकिन नगर निगम और जिला प्रशासन बुलडोजर चलाकर दुकानों को तोड़ रही है।
बाईट- स्थानीय दुकानदार

Join us on:

Leave a Comment