प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में निलंबित प्रधानाध्यापक संजय कुमार को आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल में योगदान करने नहीं दिया और इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल मटिहानी प्रखंड के सफापुर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार को 3 माह पूर्व डीएम रोशन कुशवाहा ने विद्यालय का निरीक्षण किया इस दौरान मध्यान भोजन के चावल में गड़बड़ी के आरोप में प्रधानाध्यापक संजय कुमार को निलंबित कर दिया था जो अब निलंबन मुक्त होने के बाद विद्यालय योगदान करने पहुंचे थे लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें योगदान करने नहीं दिया और स्कूल से बाहर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि संजय कुमार पूर्व में मध्य विद्यालय सफापुर के प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे इनके कार्यकाल में विद्यालय की विधि व्यवस्था भ्रष्ट हो गई थी,इनके कार्यकाल में विद्यालय में गंदगी का भंडार बन गया था। मध्यान भोजन का चावल भी इनके द्वारा चोरी कर लिया गया था। ग्रामीणों ने इनके खिलाफ विभाग में शिकायत भी कि थी। ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापक अपने पहुंच पर निलंबन तोड़बा कर पुनः सफापुर मध्य विद्यालय में योगदान करने आज पहुंच गए। जब ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो ग्रामीण उग्र होकर विद्यालय का घेराव कर प्रधानाध्यापक को हाथ पकड़कर विद्यालय से बाहर करते हुए योगदान नहीं करने दिया। इस बाबत प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि विभागीय आदेश से मैं विद्यालय में योगदान करने आया था परंतु ग्रामीणों के द्वारा मुझे विद्यालय में योगदान नहीं करने दिया गया।




