दरभंगा अशोक ठाकुर
दरभंगा – 18 दिसंबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने संयुक्त प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि 18 दिसंबर को पूर्वाह्न 7 बजे से 5 बजे अपराह्न तक नगरपरिषद बेनीपुर, नगर पंचायत बहेड़ी, नगर पंचायत हायाघाट एवं नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के कुल 74 वार्ड के 133 मतदान केंद्र पर मतदान कराया जाएगा। जिसमे 99 हजार 370 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिनमें पाँच महिला मतदान केंद्र, पांच आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं, सात मतदान केंद्रों का सीधे वेबकास्टिंग की जाएगी।
वही राजीव रौशन ने कहा कि मतदान को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने हेतु कुल 52 सेक्टर पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। तथा 20 ईवीएम क्लस्टर बनाए गए हैं। 7 जोनल दंडाधिकारी, चार सुपर जोनल दंडाधिकारी बनाए गए हैं। पर्दानशीं मतदाताओं की पहचान के लिए महिला कर्मियों को लगाया गया है। वही उन्होंने बताया कि सूचना के आदान प्रदान के लिए जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। वही उन्होंने कहा कि मतदाताओं की पहचान के लिए एफ.आर.एस. की व्यवस्था की गई है।
वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने कहा कि सभी निर्वाचन क्षेत्र में फ्लैग मार्च करवाया गया है। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 13 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। 13 एसएसटी कार्यरत हैं, सरकारी संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत दो लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। सेक्टर पदाधिकारी एवं जोनल दंडाधिकारी को अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है। मतदाताओं को धर्म,जाति व प्रलोभन देकर प्रभावित करने वालों पर नजर रखने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि सीआरपीसी की धारा-107 के तहत 313 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
Byte ———-
राजीव रौशन, जिलाधिकारी
अवकाश कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक




