पहले चरण के निकाय चुनाव के लिये थम गया प्रचार, मतदान की तैयारी शुरू!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

नगर निकाय चुनाव के पहला चरण का आज प्रचार प्रसार थक गया प्रचार-प्रसार के आखिरी दिन सभी प्रत्याशी ने अपने अपने पूरी ताकत झोंक दी इसी कड़ी में आज हरनौत नगर पंचायत में मुख्य पार्षद प्रत्याशी फूलमती देवी कांति देवी के निवेदक ललन मुखिया के द्वारा हरनौत बाजार में मोटरसाइकिल जुलूस के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता प्रचार प्रसार के लिए निकले इस दौरान पार्षद प्रत्याशी के प्रतिनिधि सोनू लाल और ललन मुखिया के द्वारा प्रचार-प्रसार के आखिरी दिन अपना शक्ति प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगर हमें जनता पार्षद के रूप में जीत आती है तो मैं हरनौत नगर पंचायत का विकास करने का काम करूंगा क्योंकि यहां के बाजार के लोग काफी भयभीत जिंदगी जी रहे हैं। ललन मुखिया ने कहा कि वर्तमान समय में है हरनौत में अराजकता का माहौल देखा जा रहा है क्योंकि यहां गुंडा प्रवृत्ति के लोगों का बोलबाला बढ़ता जा रहा है इसलिए जनता यहां मंगल राज चाहती है निश्चित तौर पर जनता इस बार अपना अमूल्य वोट मंगल राज स्थापित करने को लेकर ही देने का काम करेगी।

बाइट।ललन मुखिया निवेदक
बाइट।सोनू लाल निवेदक

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें