भभुआ स्टेट बैंक मे सुरक्षित लाकर की सुविधा उपलब्ध मुख्य प्रबंधक रामबालक प्रसाद ने दी जानकारी

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले के भारतीय स्टेट बैंक मे ग्राहकों के लिए सुरक्षित लाकर की सुविधा उपलब्ध है जहां पर लोग अपना किमती आभूषण सुरक्षित रख सकते हैं। जिससे उन्हें अपने किमती आभूषण के चोरी या अन्य किसी भी तरह से नुकसान होने की समस्या नहीं रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय स्टेट बैंक भभुआ के मुख्य प्रबंधक रामबालक प्रसाद ने बताया कि भभुआ भारतीय स्टेट बैंक मे ग्राहकों के लिए लॉकर की सुविधा उपलब्ध है जहां पर वह अपना कीमती आभूषण लाकर में सुरक्षित रख सकते हैं। वहीं उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा इस संबंध में लोगों को भ्रमित किया जाता है कि लॉकर में उनका आभूषण की गोपनीयता की जानकारी सार्वजनिक कर दी जाती है लेकिन यह बात सरासर गलत है। क्योंकि ग्राहक के द्वारा लाकर में जो भी आभूषण का कीमती सामान रखा जाता है उस लॉकर की दो चाभी होती है जिसमें एक चाभी ग्राहक के पास और दूसरी चाभी बैंक के स्टाफ के पास रहती है। जब तक दोनों चाभी नहीं लगाई जाती है तब तक बैंक का लॉकर नहीं खुलता है। ऐसी स्थिति में बैंक के लॉकर में रखे हुए कीमती सामान के संबंध में किसी को भी कोई जानकारी लीक होने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि लॉकर में कीमती सामान रखने का साल में एक बार मात्र 1800 रूपये चार्ज लिया जाता है इसके अलावा सर्विस चार्ज के रूप में भी सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार चार्ज लिया जाता है। उन्होंने तमाम लोगों से अपील किया कि आप लोग बेहिचक भारतीय स्टेट बैंक के लॉकर में अपना कीमती सामान रख सकते हैं। जिसकी सूचना कहीं भी लीक नहीं होती है और आपका कीमती सामान बैंक में सुरक्षित रहेगा जिससे आप अपने कीमती सामान को चोरी होने से बचा सकते हैं।

Join us on:

Leave a Comment