सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले के दुर्गावती हाटा पथ पर खमीदौरा मोड़ पर तेज गति से जा रहा बाइक सवार अचानक टर्निंग प्वाइंट होने की वजह से अनियंत्रित हो गई जिससे बाइक सवार सड़क की चार्ट में गिर पड़ा। जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। रोड से आने जाने वाले लोगों ने जब देखा कि रोड पर बाइक उल्टी पड़ी है तो लोगों ने बगल में झांक कर देखा तो एक युवक चार्ट के नीचे मरा पड़ा है। जहां से उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना दुर्गावती थानों की दी। सूचना पर पहुंची दुर्गावती पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भभुआ भेज दिया। मृतक 26 वर्षीय युवक कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के बैरी गांव निवासी राम जी बिंद का पुत्र जगदीश कुमार बताया जाता है। जो अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। हालांकि इस घटना की जानकारी जैसे ही परिवार वालों को मिली परिवार में चित्कार मच गई बता दें कि मां बाप यही कहकर रो रहे थे कि हमारे बुढ़ापे का सहारा भगवान तूने छीन लिया किसके सहारे बीतेगी बुढ़ापा।

Join us on:

Leave a Comment