हेरोइन की पुड़िया के साथ पुलिस ने एक अधेड़ को किया गिरफ्तार

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के दहला मोड़ पर एक चाय की दुकान से 11 ग्राम हेरोइन के साथ एक ब्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। प्राप्त सूचना के मुताबिक डहला मोड़ पर एक चाय की दुकान पर हीरोइन बिकने की खबर जैसे ही पुलिस को मिली की हरकत में आई दुर्गावती पुलिस ने आनन-फानन में चाय की दुकान पर जा धमकी ।दूकान से सर्च अभियान के तहत दुकान में से 11 ग्राम हेरोइन मापक यंत्र और 2470रुपये नगद और एक मोबाइल को भी पुलिस ने जप्त कर लिया ।गिरतार करने के बाद पुलिस दुर्गावती थाने लाई जहाँ हीरोइन के बारे में व्यापक पूछताछ के बाद पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति दुर्गावती थाना क्षेत्र के दहला गांव का ही निवासी रामाकांत यादव उर्फ गुड्डू यादव पिता चंद्रभान यादव बताया जाता है। जो लंबे समय से डहला मोड़ पर चाय की दुकान चलाता था ।पुलिस इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार व्यक्ति को भभुआ जेल भेज दिया।

Join us on:

Leave a Comment