कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
बुधवार को कैमूर जिले के भभुआ शहर के सरदार बल्लभ भाई पटेल महाविधालय में अंतर महाविधालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन का उदघाटन दिनांक 10 दिसंबर सें आयोजित होगा। आयोजित होनेवाले अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर महाविधालय के खेल सचिव सुजीत एवं अध्यक्ष डॉ सैय्यद अशहद करिम साहब के कुशल निर्देशन में तैयारी किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए खेल सचिव सुजीत एवं अध्यक्ष डॉ सैय्यद अशहद करिम साहब ने संयुक्त प्रेस के बयान देते हुए इन बताया कि यूनिवर्सिटी के अंतर्गत लगभग दो दर्जन महाविधालय के प्रतिभागी टीम इसमें भाग लेंगे।




