विशिष्ट कार्यों के लिये कैमुर के डॉ. संतोष चौथी बार आईएमए अवार्ड से होंगे सम्मानित!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमुर जिले के रामगढ़ थानान्तर्गत डरबन गांव के रहनेवाले डॉ. संतोष कुमार सिंह को इंडियन मेडिकल एशोसिएशन ने उनके स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों के लिये उन्हें चौथी बार आईएमए अवार्ड से नवाजा जाएगा। उन्हें इस बार आईएमए बेस्ट ब्रांच सेक्रेटरी अवार्ड से नवाजा जायेगा। इसके पूर्व डॉ. संतोष को तीन बार आईएमए प्रेसिडेंट अवार्ड,यंग डॉक्टर ऑफ इंडिया अवार्ड आदि से नवाजे जा चुके है। यह पुरस्कार 27 दिसम्बर को प्रयागराज में दिया जायेगा। प्रेडिडेन्ट अवार्ड व यंग डॉक्टर ऑफ इंडिया के पुरस्कार से नवाजे गये डॉ. संतोष कैमुर जिला आईएमए के बर्तमान सचिव भी है। आईएमए द्वारा घोषित बेस्ट ब्रांच सेक्रेटरी के खिताब से नवाजे जाने की सूचना पर डॉ. संतोष ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें उम्मीद नही थी कि आईएमए द्वारा पूरे देश में विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें चयनित किया जायेगा। लेकिन, आईएमए के राष्टीय अवार्ड कमिटी के द्वारा उनका नाम चुना जो उनके और कैमुर के लिए बहुत ही फक्र की बात है।

Join us on:

Leave a Comment