प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में 2 दिनों से लापता महिला का अर्ध नग्न अवस्था में गन्ने के खेत में शव बरामद किया गया है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद बदमाशों ने बेरहमी से महिला की गला पर तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी है। घटना छौराही थाना क्षेत्र के बखरी नासी चौर की है हालांकि सब बरामदगी स्थल को लेकर बेगूसराय और समस्तीपुर जिले के पुलिस के बीच सीमा को लेकर विवाद हो गया है। दरअसल छौराही थाना क्षेत्र के पूरपतार गांव के रहने वाली 45 वर्षीय महिला 2 दिन पूर्व चारा लाने के लिए घर से निकली थी जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। महिला के पति ने छौड़ाही थाना में महिला के लापता होने की शिकायत की थी खोजबीन के दौरान आज बखरी चौर से महिला का शव नग्न अवस्था में गन्ने के खेत से बरामद किया गया है। महिला के शव मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग खेत में पहुंचे हैं और हंगामा कर रहे हैं। घटना की सूचना पर समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना और छौराही थाना पुलिस मौके पर मौजूद है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।




