प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में एक बार फिर जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाई ने चचेरे भाई की बेरहमी से पीट कर हत्या कर दी। घटना नयागांव थाना क्षेत्र से हांसपुर गांव की है। बताया जाता है कि गोनू सिंह का आपने चाचा के साथ घर के पास के करीब 5 कट्ठा जमीन को लेकर पिछले 10 साल से विवाद चल रहा था। आज सुबह एक बार फिर जमीन मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिसके बाद आरोप है की मृतक गोनू सिंह की भाभी के साथ उसके चचेरे भाई के द्वारा कहासुनी कर रहा था तभी गोनू दूध लेकर वहां पहुंचा और चचेरे भाई का विरोध किया, तभी आरोप है कि चाचा और चचेरे भाइयों ने लोहे के रड लाठी डंडे से गोनू सिंह की पिटाई शुरू कर दी और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जब तक लोग बीच-बचाव करते तब तक उसकी हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि 5 कट्ठा जमीन को लेकर पिछले 10 साल से दोनों चचेरे भाइयों में विवाद चल रहा था लेकिन विवाद का निपटारा नहीं हुआ इसको लेकर बीच-बीच में दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना होती रहती थी लेकिन आज विवाद इतना बढ़ गया कि गोनू की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर नयागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। मृतक के परिजनों ने कहा की जमीन विवाद को लेकर पीट-पीट कर हत्या की गई है वहीं मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहा कि गोतिया के बीच जमीन को लेकर विवाद था इसी विवाद में पीट-पीटकर हत्या की गई है पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
बाईट- मृतक के भाई
बाईट- मृतक की भाभी
बाईट- संजय कुमार चौबे, दरोगा, नयागांव थाना




