3 दिसम्बर को केरमा स्टेडियम मैदान में आएंगे सांसद चिराग पासवान एवं रविकिशन!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर- 01 दिसम्बर,

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से भाजपा प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता के समर्थन में अगामी
03 दिसंबर को केरमा स्टेडियम मैदान में प्रस्तावित लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान एवं सिने स्टार सांसद रविकिशन की जनसभा की तैयारी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सह कुढ़नी विधानसभा प्रभारी मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह स्पष्ट है कि कुढ़नी का चुनाव महज चुनाव नही बल्कि कुढ़नी के सुनहले भविष्य को लेकर इतिहास रचने का चुनाव है। क्योंकि यह चुनाव माफिया लुटेरों के चंगुल से कुढ़नी की भोली भाली जनता को मुक्त कराने के लिए छेड़ा गया जंग है। कहा कि जो भी पार्टी किसी जाति विशेष के लोगों को अपना वोटबैंक समझती है वह यह बात अपने दिमाग में बैठा ले कि इस चुनाव माफिया, लुटेरों और जनता को ठगने वाले कों कुढ़नी की जनता इसबार सबक सीखा कर रहेगी।

भाजपा नेताओं ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा प्रत्याशी को समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है जो जनसंपर्क के दौरान दिख रहा है। कहा कि इसी कड़ी में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों में भ्रम फैलाने वालों को जबाब देने के लिए 03 दिसम्बर को केरमा स्थित मैदान में सांसद चिराग पासवान का आगमन हो रहा है। उनकी जनसभा को लेकर क्षेत्र में लोग खासे उत्साहित हैं । कहा कि कुढ़नी की जनता इस चुनाव क्या चाहती है वह 03 दिसम्बर को केरमा मैदान में महागठबंधन के लोगों को नजर आएगी।

जनसभा की जानकारी देते हुए जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि सांसद चिराग पासवान एवं सिनेस्टार रविकिशन के साथ जनसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बताया कि
जनसभा से पहले सांसद चिराग पासवान एवं सांसद रवि किशन रोड शो करेंगे इस क्रम में फकुली में हजारों की संख्या में उनकी आगवानी की जाएगी जहां से कुढनी स्टेशन रोड, बंगरा, जगन्नाथपुर, केशोपुर, झिटकी होते हुए उनका काफिला केरमा पंहुचेगा वहां वे आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

Join us on:

Leave a Comment