पंकज कुमार जहानाबाद।
जिला पदाधिकारी रिचीपाण्डेय रतनी फरीदपुर प्रखंड अंतर्गत नारायणपुर पंचायत के जयविगहा पतीयावाँ पथ पर गिरे हुए पुल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बताया गया कि पूर्व में प्रशासनिक स्वीकृति हेतु विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था तथा पुनः प्रस्ताव भेजा गया है एवं विभागीय स्तर से पुल निर्माण हेतु प्रस्ताव अब तक स्वीकृत नहीं किया गया है। जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि विभाग से समन्वय स्थापित कर समय-समय पर प्रस्ताव स्वीकृती का अनुश्रवण करें तथा कार्य को प्रारंभ कराने हेतु आवश्यक अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करें।




