प्रियांशु कुमार समस्तीपुर
पन्ना पवई:-शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में पर्यावरण प्रेमी शिक्षक सतानंद पाठक ने पौधा रोपण करते हुए छात्र छात्राओं को महात्मा ज्योतिबा फुले जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महात्मा फुले ने गरीबों एवं पिछड़ों के सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान के लिये जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने समाज को आगे बढ़ाने के लिये शिक्षा का मूलमंत्र दिया, जिससे कमजोर, वंचित एवं पिछड़े वर्ग के लोग भी विकास की मुख्यधारा से जुड़कर अपनी सहभागिता निभा सकें।
महात्मा फुले ने छूआछूत, जातिप्रथा एवं पर्दाप्रथा जैसी कुरीतियों के विरूद्ध संगठित एवं शिक्षित समाज की स्थापना की अभिनव पहल की थी। हम समाज से कुरीतियों को दूर करने एवं अशिक्षा के अंधियारे को मिटाते हुए एक विकसित एवं समृद्धशाली राष्ट्र का निर्माण करने में सहभागिता निभायें।
हम सबका यह दायित्व है कि महापुरूषों के जीवन संदेश का अधिक से अधिक प्रसार करे और समाज में ऐसा माहौल बनाए कि कोई भी बालक-बालिका अच्छी शिक्षा से वंचित न रहे।




