साखमोहन में शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की हत्या।

SHARE:

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साखमोहन वार्ड 10 में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे बेगुसराय जिले के एक युवक के सिर पर प्रहार हत्या कर दी गई। मृतक का शव घर के पीछे लहू-लुहान मिला। उसके सिर के पीछे गहरे कटे-फटे चोट के निशान, नाक और बायां कान से खून बह रहा था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। इसके बाद एसआई उपेन्द्र प्रसाद सिंह, एएसआई दिनेश कुमार सिंह और एएसआई मनोज कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस मे शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक चेरियाबरियापुर थाना क्षेत्र के पवड़ा वार्ड 4 निवासी शंकर महतो का बड़ा पुत्र मिथुन महतो (25) बताया गया है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार रात्रि साखमोहन गांव निवासी संजीव महतो की पुत्री प्रीती कुमारी की शादी थी। इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए युवक अपने गांव से हीं खा-पीकर पहुंचा था। इसके बाद शादी समारोह में भी एक छत पर उसने कुछ लोगों के साथ खाना-पीना किया। कुछ देर के लिए वह शादी समारोह वाले घर के पीछे बाथरुम की तरफ गया और वापस दूर के रिश्तेदार के साथ सिगरेट पीने बगल के हीं एक घर के पीछे गया। तब से वह वापस नहीं लौटा। तकरीबन तीन घंटे बाद कुछ लोगों ने उसे मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद शादी के चलते बाद को दबाकर रखा। वर-वधू की विदाई के बाद बातें ग्रामीणों के जानकारी में आई। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि शव को पुलिस कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस एक संदिग्ध दंपति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment