लकड़ी लदा वाहन ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर ही वृद्ध की हाे गई माैत!

SHARE:

अश्विनी श्रीवास्तव की रिपोर्ट!

बांका। जिले के टाउन थाना क्षेत्र के कारीकादाे गांव में शुक्रवार की देर शाम घर के बाहर खड़े एक 70 वर्षीय वृद्ध काे लकड़ी लदे वाहन ने जाेरदार टक्कर मार दी, जिससे वृद्ध की मौत हो गई। मृत वृद्ध की पहचान गौरख मरीक के रूप में हुई है। हालांकि परिजनाें व ग्रामीणाें ने वृद्ध काे जख्मी समझ सदर अस्पताल लाया, लेकिन यहां डाॅक्टराें ने मृत घाेषित कर दिया।

वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की हुई मौत
जानकारी के अनुसार गौरख मरीक अपने घर के सामने खड़े थे। गांव से ही लकड़ी लोड कर तेज रफ्तार से निकली वाहन ने गौरख मरीक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। मौके की नजाकत समझते हुए चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। हालांकि आनन-फानन में लोगों ने वृद्ध को बांका सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद टाउन थाना को सूचना दी गई। अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई।

अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज की गई है प्राथमिकी
सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे टाउन थानाध्यक्ष शंभूनाथ यादव ने बताया कि वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत हुई है। वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल परिसर में ही पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। परिजनों से भी पूछताछ भी की गई है। लकड़ी लदा वाहन को जब्त कर लिया गया है। मृतक के परिजनों से प्राप्त आवेदन के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही मालिक का पता लगाया जा रहा है। अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment