नशा मुक्ति दिवस पर सीएम ने उत्कृष्ट कार्य के लिये पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

बिहार में शराबबंदी कानून को सफल रुप से लागू करवाने वाले पुलिस ऑफिसर को आज सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी ऑफिसर्स को ज्ञान भवन में सम्मानित किया। इस दौरान मध्य निषेध मंत्री सुनील कुमार एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम के साथ कई विभाग के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। दरअसल बिहार में 2016 में शराबबंदी कानून लागू किया गया था।जिसके बाद से ही पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम शराब तस्करों और शराबियों पर नकेल कस रही है। शराबबंदी में सख्ती को लेकर मद्य निषेध विभाग देगी जानकारी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को जागरूक रहने का भी अपील की। हालांकि विपक्ष द्वारा शराबबंदी कानून को लेकर उठाए जा रहे सवाल को लेकर
वही पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा आज जो विपक्ष है कल जब सत्ता में थी तो शराब बंदी कानून उनके लिए बेहतर था और आज जब विपक्ष में है तो शराब बंदी कानून खराब लग रहा है। बॉर्डर इलाकों में थोड़ा बहुत शराब मिल रहा है लेकिन उस पर भी सरकार नकेल कसने में काम कर रही हैं गांव में शराबबंदी पूर्ण रुप से लागू है और वह दिख भी रहा है।

वही मद्य निषेध विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि राज्य में शराब बंदी कानून बेहतर है उन्होंने आम लोगों से अपील की शराबबंदी कानून सफल बनाने में सरकार की मदद करें जो भी पदाधिकारी इस काम में लगे हैं और काम बेहतर कर रहे हैं उन्हें सरकार सम्मानित भी कर रही है आज भी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा जो लोग सवाल उठाते हैं उन्हें उठाने दीजिए हमें उन पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है। बिहार में शराबबंदी जरूरी था और बिहार महिला राज्य में शराबबंदी कानून के पक्षधर में है अब विपक्ष के लोग बापू के संदेशों को नहीं मानते तो हम उन्हें क्या सलाह दे सकते हैं।

बाइट:-मुरारी प्रसाद गौतम,पंचायती राज मंत्री बिहार
बाइट:-सुनील कुमार,मध निषेध मंत्री बिहार

बाइट:-नीतीश कुमार, सीएम बिहार

Join us on:

Leave a Comment