निजी विद्यालयों में बच्चों को दी गई संविधान की जानकारी!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

विषय – विद्यालय में बच्चो को दी संविधान की जानकारी

जेनिथ क्रैस स्कूल औरंगबाद में संविधान दिवस मनाया गया। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भारतीय संविधान के बारे में जानकारी देना था।
इस अवसर पर स्कूल प्रि. रिंकी सिंह के नेतृत्व में एक अंतर हाउस क्विज मुकाबला आयोजित किया गया। जिसमें अध्यापिका आस्था ने छात्रों को भारतीय संविधान से संबंधित सवाल पूछे। इस मुकाबले में गंगा हाउस की टीम मेंबर छात्रा महक, मनोरंजन ओर अनुष्का ने पहला, यमुना हाउस की टीम मेंबर हरसिमरन, अलिशिबा ओर जसलीन ने दूसरा ओर कावेरी हाउस की टीम मेंबर तनिया, जाह्नवी ओर पलक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित करते हुए प्रि. रिंकी सिंह ने कहा कि आज का दिन भारतीय इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है। 26 नवंबर की ऐतिहासिक तारीख को सन 1949 में भारत की संविधान समिति की तरफ से भारत के संविधान को स्वीकार किया गया था। लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 को प्रभावी रूप से लागू किया जा सका। एक भारतीय नागरिक होने के नाते आपको समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, संस्कृति एवं शिक्षा से संबंधित अधिकार मिले हुए है। यदि आप के किसी भी अधिकार का हनन होता है, तो आपको संवैधानिक उपचारों का भी अधिकार प्राप्त है। दुसरे वक्ताओं ने प्रकश डालते हुए कहा की अधिकार के साथ संविधान कर्तव्य पथ पे भी चलने की प्रेरना देता है कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापिका आस्था के अलावा अमबलिका ओर शिवशंकर प्रसाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Join us on:

Leave a Comment