संविधान दिवस पर संविधान की रक्षा करने का दिलाया गया संकल्प!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

26 नवंबर को कैमूर जिले में कैमूर पुलिस द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की रक्षा करने और नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर कैमूर जिले के सभी थानों के अलावे भभुआ पुलिस लाइन में पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की रक्षा हेतू व नशामुक्ति दिवस के अवसर पर आजीवन शराब का सेवन नहीं करने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही शराब से संबंधित किसी भी प्रकार के गतिविधियों में शामिल नहीं होने का शपथ दिलाया गया। कैमूर जिले के भभुआ, मोहनिया, रामगढ़, चैनपुर, भगवानपुर, सोनहन, दुर्गावती, बेलांव, अधौरा समेत कई थानों में पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। इसके अलावे नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर नशा नहीं करने का संकल्प लिया गया।

Join us on:

Leave a Comment