रिपोर्ट – अमित कुमार
26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर आज पटना किए बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में संविधान से संबंधित कई मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर दृष्टि जैस्मिन ज्वाइंट सेक्रेट्री एवं रजिस्टार रोहित कुमार तथा कई सोशल एक्टिविस्ट यहां मौजूद थे तथा कई लॉ कॉलेज के स्टूडेंट्स और प्रधानाध्यापक की मौजूदगी में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें मुख्य रुप से चाइल्ड ट्रैफिकिंग एवं ट्रांसजेंडर तथा सेक्सुअल हरासमेंट को लेकर लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है यह कार्यक्रम 26 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर तक बिहार राज्य सेवा विधिक प्राधिकरण के द्वारा पूरे बिहार के स्कूल और कॉलेजों में चलाया जाएगा जिससे बच्चे महिलाएं और बच्चियां जागरूक हो सकेंगी और अपने अधिकार को जान सकेंगे।




