कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेलखंड के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पूरब बरेज गांव के पास से इस वक्त की की बड़ी खबर आ रही है जहां पर रेलवे का ट्रैक टूट जाने की सूचना मिल रही है। गली मत रही कि लोगों की सूझबूझ से इसकी सूचना रेलवे प्रशासन को दे दी गई जिसकी वजह से रेलवे के टूटे हुए ट्रैक से कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेलवे प्रशासन के द्वारा मरम्मती करण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया लेकिन कुछ देर के लिए रेलवे ट्रैक से गाड़ियों का आवागमन बाधित रहा। हालांकि रेलवे ट्रैक को मरम्मत करके रेलवे प्रशासन के द्वारा पुनः सुचारु रुप से आवागमन बहाल कर दिया गया।




