नशामुक्ति दिवस पर भभुआ शहर में निकाली जायेगी प्रभातफेरी!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

नशामुक्ति दिवस पर भभुआ शहर में निकाली जायेगी प्रभातफेरी, लिच्छवी भवन में होगा कार्यक्रम

26 नवंबर को नशामुक्ति दिवस के अवसर पर कैमूर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसी के तहत भभुआ शहर में जिला प्रशासन द्वारा नशामुक्ति दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली जायेगी। साथ ही नशामुक्ति दिवस के अवसर पर भभुआ शहर के लिच्छवी भवन में कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रभातफेरी का डीडीसी व डीइओ द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा। प्रभात फेरी सुबह आठ बजे से निकाली जायेगी। प्रभात फेरी भभुआ के समाहरणालय से शुरू होकर जगजीवन स्टेडियम तक जायेगी। इसके बाद लिच्छवी भवन में लाइव टेलीकास्ट के जरिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संबोधन दिखाया जायेगा।

Join us on:

Leave a Comment