सड़क हादसा-एक महिला सहित 4 वर्षीय बच्चे की मौत ,आधा दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल!

SHARE:

भागलपुर/निभाष मोदी

कार के खाई में गिरने से कोचिंग संचालक के एक ही परिवार के एक महिला सहित 4 वर्षीय बच्चे की मौत ,आधा दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल

भागलपुर सड़क दुर्घटना हुए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते हैं नवगछिया में यह तीसरी घटना है पहले ऑटो से एक्सीडेंट फिर बस और मोटरसाइकिल में एक्सीडेंट और आज तीसरा बड़ा सड़क दुर्घटना टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकराने के बाद तेज रफ्तार में कार रहने के चलते वह गड्ढे में गिरा और जिसमें एक ही परिवार के 2 लोगों के मरने की सूचना है साथ ही 6 लोगों से ज्यादा बुरी तरह घायल हैं,।

नहीं रुक रहा रफ्तार का कहर

नवगछिया में नहीं रुक रहा है रप्तार का कहर, ताजा मामला महदतपुर टोल प्लाजा के पास का है ,महद्दतपुर टोल प्लाजा के पास खगड़िया के तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कार डिवाइडर में जाकर टकराई, डिवाइडर में टकराने के बाद कार असंतुलित हो गई और वह कार जाकर खाई में गिरी, जिसमें कार पे सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, स्थानीय लोगों के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल भेजा गया, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दो लोगों के मौत होने की बात कही, घटना नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया थाना क्षेत्र के महद्दतपुर टोल प्लाजा के पास हुई है। सभी लोग कार से शादी के समारोह से आ रहे थे, दुर्घटना के बाद जिन 2 लोगों की मौत हुई है उसकी पहचान अचीवर प्वाइंट के कोचिंग संचालक जीडी ज्ञानी के परिवार से भावना कुमारी और 4 वर्षीय बच्चे शिवांश के रूप में हुई है, यह लोग शादी समारोह से महेशखूट से भागलपुर आ रहे थे जिसमें मृतका के मायके के सभी लोग थे।

कोचिंग संचालक के एक ही परिवार के कई लोग घायल ,मां बेटे की घटनास्थल पर ही मौत

घायल अभिषेक ने बताया कैसे सब कुछ अचानक हुआ पता भी नहीं चला कार डिवाइडर से टकराई इतना तो याद है उसके बाद कुछ भी याद नहीं वही खंजरपुर की रहने वाली चांदनी देवी ने बताया कि यह सभी एक ही परिवार के हैं और सभी मेरे मकान में किराए पर रहते हैं इस एक्सीडेंट में जिसकी मृत्यु हुई है वह शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे थे जिसमें एक बच्चे का इस रोड एक्सीडेंट में देहांत हो गया।

Join us on:

Leave a Comment