बेगूसराय- हत्या के विरुद्ध भड़का जन आक्रोश, सड़क जाम कर आगजनी, प्रदर्शन!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में स्कूल में 2 बच्चों के विवाद के बाद एक छात्र के भाई की चाकू से गोदकर हत्या मामले से नाराज लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर जाम कर दिया है। दरअसल मंसूरचक थाना क्षेत्र के गुरदासपुर चौक पर कल देर शाम दुकानदार मोहम्मद फिरदोस की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से नाराज लोगों ने आज सुबह से सड़क पर टायर जलाकर दलसिंहसराय मंसूरचक सड़क को जाम कर दिया है । बताया जाता है कि बुधवार को गुरदासपुर विद्यालय में दो बच्चों के बीच विवाद हुआ था इस विवाद को लेकर कल शाम गुरदासपुर चौक पर दुकान पर पहुंच कर एक छात्र के परिजन मोहम्मद तोहिद ने दूसरे छात्र के परिजन मोहम्मद फिरदोस की चाकू मारकर घायल कर दिया था जिसे दलसिंहसराय इलाज में ले जाने के समय मौत हो गई। घटना की सूचना पर तेघड़ा डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद और पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। आप तस्वीरो में देख सकते हैं कि सड़कों पर बांस बल्ला से घेरकर और टायर जलाकर सड़क को जाम कर रखा है।
बाईट- स्थानीय निवासी

Join us on:

Leave a Comment