औरंगाबाद- सदर अस्पताल की स्थिति में कोई सुधार नहीं, निजी एम्बुलेंस ही सहारा!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-

औरंगाबाद सदर अस्पताल की व्यवस्था के सुधार के लिए चाहे लाख प्रयास क्यों न कर लिए जाएं लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि जब मरीज को अस्पतलीय व्यवस्था की जरूरत पड़ती है तो स्थिति चरमरा जाती है।ऐसा ही एक मामला सदर अस्पताल में गुरुवार को देखने को मिला जहां सड़क हादसे में घायल होकर आए मां बेटे को रेफर होने के बाद एंबुलेंस के लिए तड़पना पड़ा और काफी मशक्कत के बाद अस्पताल प्रबंधन के द्वारा निजी एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई और दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर देव थाना क्षेत्र के देव औरंगाबाद रोड स्थित महाराणा प्रताप कॉलेज के समीप एक ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से मन बेटा समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया। मगर मां और बेटे की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया।मगर यहां उन्हे एंबुलेंस के लिए एक घंटे तक तड़पना पड़ा और जब बात आगे बढ़ी तो अस्पताल प्रबंधक हेमंत राजन द्वारा निजी एंबुलेंस से उन्हें बाहर भेजा गया।घायल मां बेटे की पहचान देव के दोषामा गांव निवासी इंदु वर्मा एवं द्वानंदन कुमार के रूप में की गई है।बताया जाता है कि दोनो ऑटो से सवार होकर बेला की तरफ आ रहे थे।

Join us on:

Leave a Comment