अमेरिका से आलोक कुमार झा शंखनाद के लिए
🇺🇸 🧒👩🧑👩🦱❣️अमेरीकी दूतावास की महिला अधिकारी ऑटो में जाती हैं कार्यालय।
, अपना ही खरीद लिया है ऑटो , चारों की जोड़ी ने जीता दिल्ली वालों का दिल 🟡
दिल्ली स्थित अमेरिकन एंबेसी की चार महिला अधिकारी ऑटो चलाकर ऑफिस जाती हैं। खास बात तो ये हैं कि ये ऑटो इनका निजी व्हीकल है। इसी से वे ऑफिस जाती हैं। एनएल मेसन, रुथ होल्म्बर्ग, शरीन जे किटरमैन और जेनिफर बायवाटर्स का कहना है कि ऑटो चलाना सिर्फ मजेदार ही नहीं, बल्कि ये एक उदाहरण है कि अमरीकी अधिकारी भी आम लोगों की तरह ही हैं। अमरीकी डिप्लोमैट एनएल मेसन ने कहा कि मैंने कभी भी क्लच वाली गाडिय़ां नहीं चलाई। मैं हमेशा ऑटोमैटिक कार ही चलाती हूं, लेकिन भारत आकर ऑटो चलाना एक नया एक्सपीरिएंस था। जब में पाकिस्तान में थी तब मैं बड़ी और शानदार बुलेटपू्रफ गाड़ी में घूमती थी। उसी से ऑफिस जाती थी, लेकिन जब मैं बाहर ऑटो देखती थी, तो लगता था कि एक बार तो इसे चलाना है। इसलिए जैसे ही भारत आई, तो एक ऑटो खरीद लिया। मेरे साथ रूथ, शरीन और जेनिफर ने भी ऑटो खरीदा। मेसन ने कहा कि मुझे मेरी मां से इंस्पिरेशन मिली। वह हमेशा कुछ नया करती रहती थीं। उन्होंने मुझे हमेशा चांस लेना सिखाया। मेरी बेटी भी ऑटो चलाना सीख रही है। मैंने ऑटो को पर्सनलाइज किया है। इसमें ब्लूटूथ डिवाइस लगा है। इसमें टाइगर प्रिंट वाले पर्दे भी लगे हैं▪️




