पटना के बिहटा में करोड़ों के सोना की लूट, भारी बवाल!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार अपराधियों ने बिहटा के कन्हौली बाजार में स्थित गुप्ता ज्वेलरी 2 किलो सोना और नगद रुपए की लूट को अंजाम दिया है। घटना के विरोध में लोगों ने आरा-पटना मुख्य मार्ग को कन्हौली बाजार बाजार के समीप जाम कर दिया है और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। वारदात की जानकारी मिलने के बाद करीब 1 घंटे बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है गुरुवार की सुबह दुकान खोलने के दौरान जैसे ही दुकानदार पहुंचे, उसी दौरान हथियार के बल पर अपराधियों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि दुकान में ज्वेलरी के साथ दो लाख नगद भी रखा हुआ था, जिसे भी लुटेरों ने लूट लिया है।

Join us on:

Leave a Comment