प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में नए फैशन की प्रचलन शुरुआत हो रही है चाहे कोई भी हर्ष कि समारोह हो ऐसे मौके पर हर्ष फायरिंग करने का परंपरा देखने को मिल रही है और लगातार बेगूसराय में पिछले कई वर्षों से हर्ष फायरिंग की जा रही है और समारोह में शामिल लोगों को लगने से मौत होने की सूचना मिल रही है। ऐसा ही एक मामला बलिया थाना क्षेत्र के शेरनचक गांव से आया है जहां शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में हर्ष फायरिंग में दूल्हे की दोस्त की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि खगड़िया जिला के महेशखूंट का रहने वाला रवि कुमार अपने दोस्त के शादी के बाद रिसेप्शन में भाग लेने बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के शेरनचक गांव अपने भाई के साथ आया था जहां दूल्हा संजय शर्मा के रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग की गई इस फायरिंग में गोली लगने से रवि कुमार की मौत हो गई बताया जाता है कि दूल्हा संजय शर्मा के पिता का महेशखुट में दुकान है इस वजह से संजय शर्मा की दोस्ती रवि कुमार से महेशखूंट में हुई थी और शादी के बाद उसे रिसेप्शन पार्टी में बुलाया गया था लेकिन पार्टी के दौरान में गोली लगने से मौत हो गई है फिलहाल घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। रोक के बावजूद लगातार हर्ष फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है जो पुलिस के लिए भी एक चुनौती है।
बाईट- मृतक के भाई




