13 दिसंबर से पहले शिक्षकों को नहीं मिली नियुक्ति तो नहीं चलने देंगे सत्र – संजय जायसवाल!

SHARE:

रिपोर्ट: अमित कुमार

CTET और BTET पास सातवें चरण की शिक्षक बहाली की प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय में कांफ्रेंस के दौरान रोजगार के मुद्दे पर संजय जायसवाल ने एक बार फिर सरकार को घेरा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के वक्त हम लोगों ने वादा किया था कि किस प्रकार हम लोग नौकरी देंगे, शिक्षा बहाली को लेकर एनडीए सरकार द्वारा दी गई थी। लेकिन सरकार बदल गई। शिक्षक बहाली प्रक्रिया सरकार में अब तक शुरू नहीं किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा अभियान को लेकर बिहार विधानसभा में जो शिक्षा मंत्री है विपक्ष में रहकर stet और btet के लिए सवाल किए थे आज वही सरकार में है संयोग से शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर जी हैं लेकिन बहाली की प्रक्रिया पर कुछ नही बोलते । बहाली की प्रक्रिया को लेकर हम लोग नीतीश कुमार पर दबाव ही बनाते थे उनकी उनके मन में पाप थी इसलिए को बहाली की प्रक्रिया को टालते रहे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा सरकार आज जो नौकरी देने की बात कर रही है जो पहले से नियुक्त है और उन्हीं को नियुक्त पत्र सरकार द्वारा दी जा रही है। संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार के उस बयान को लेकर तेजस्वी यादव पर हमला किया जिसमे तेजस्वी ने 10लाख नौकरी पहली कैबिनेट में देने का बात किया था प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा यदि 13 दिसंबरसे पहले सरकार शिक्षकों को नियुक्त पत्र नहीं देता तो 13 दिसंबर से शुरू होने वाले सत्र को हम चलने नहीं देंगे।

बाइट:- संजय जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी बिहार

Join us on:

Leave a Comment