प्रेमिका से मिलने देशी कट्टा लेकर पहुंचा था डॉक्टर आशिक बनाया गया बंधक , वीडियो वायरल!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में डॉक्टर प्रेमी को बनाया बंधक फिर स्विफ्ट कार से छुड़ाने आए दो साथी के साथ में पुलिस के हवाले किया , वीडियो वायरल

प्रेमिका से मिलने देशी कट्टा लेकर पहुंचा था डॉक्टर आशिक बनाया बंधक , VIDEO वायरल

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में एक सनकी आशिक देशी कट्टा लेकर पहुंच गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे बंधक बनाकर रखा इस दौरान आशिक को छुड़ाने स्विफ्ट डिजायर कार से भी दो युवक आया इसे भी बंधक बनाते हुए पुलिस के हवाले कर दिया . इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बेगूसराय . बेगूसराय में रविवार की देर रात अपने प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लड़की के घर वालों ने बंधक बना डाला . इस दौरान प्रेमी को छुड़ाने पहुंचे स्विफ्ट कार से भी आए दो युवक को बंधक बनाकर पुलिस के हवाले कर देने का मामला सामने आया है. हालाकि इस मामले की जानकारी लोगों को सोसल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा वायरल हो रहा वीडियो से हो रहा है .

देशी कट्टा लेकर आया था प्रेमी

खोदावंदपुर थाना पुलिस के द्वारा वायरल विडियो को लेकर मीडिया को दिए जानकारी में घटना स्थल से एक देशी कट्टा भी बरामद करते हुए हिरासत में लिए गए प्रेमी की पहचान खोदावंदपुर सदर पंचायत निवासी रामाशीष दास का पुत्र व ग्रामीण चिकित्सक शुशील कुमार उसका भाई प्रमोद कुमार और उसके सम्बंधी समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सांखमोहन बदिया निवासी राम प्रकाश दास का पुत्र अमर कुमार के रुप में की गई है.

ग्रामीण चिकित्सक शुशील कुमार का था अफेयर

वायरल विडियो को लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि चिकित्सक सुशील कुमार का प्रेम प्रसंग एक युवती के साथ चल रहा था .अपनी प्रेमी से मिलने वह रविवार की रात उसके घर चला गया . इसकी जानकारी युवती घरवालों को हो गयी . युवती के घर वालो ने तत्क्षण उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग निकला .लेकिन युवती के घर वाले अपने ग्रामीणों के साथ खदेड़कर उसे पकड़ लिया और अपने घर पर ले जाकर उसे बंधक बना लिया और जिसकी सूचना घरवालों ने स्थानीय चौकीदार के माध्यम से पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है . पुलिस के मुताबिक स्विफ्ट डिजायर कार बीआर 09 ए एल 9925 और एक देशी कट्टा भी बरामद की गई है . मंझौल डीएसपी सत्येंद्र कुमार पुरे मामले को लेकर कार्यवाही करने की बात कह रहे हैं.

Join us on:

Leave a Comment