गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने में एक ही परिवार के चार लोग झुलसे

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

खाना बनाने के दौरान गैस लीकेज होने की वजह से लगी आग
102 एम्बुलेंस चालक के घर में हुआ हादसा

जमुई गिद्धौर थाना क्षेत्र के कुंधुर गांव में सोमवार की देर शाम खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। धीरे धीरे आग व्यापक रूप इख्तियार कर ली। इस दौरान आग को बुझाने में एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। जिसे आनन-फानन में परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर मनीष कुमार के द्वारा चारों का इलाज किया जा रहा है। घायलों में सदर अस्पताल में कार्यरत 102 एम्बुलेंस के चालक निवास सिंह व उनकी पत्नी ब्यूटी कुमारी और विकास सिंह व उनकी पत्नी वंदना देवी शामिल हैं।

बताया जाता है कि घर के किचन में महिलाओं के द्वारा खाना बनाया जा रहा था। गैस लीकेज होने की वजह से अचानक सिलेंडर में ही आग लग गई। उसके बाद बढ़ते आग को बुझाने का प्रयास घर वालों के द्वारा किया जाने लगा। इस दौरान चार लोग आग के चपेट में आकर झुलस गए। फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जल

बाइट:- घायल 102 एम्बुलेंस के चालक,निवास सिंह

Join us on:

Leave a Comment