कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया धरना कार्यक्रम!

SHARE:

रिपोर्ट: अरविंद कुमार

मोतिहारी ।केंद्र सरकार द्वरा किसानों पर जबरन थोपे गए काले कानून के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया ।
पार्टी के जिलाध्यक्ष् शैलेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में शहर के चरखा पार्क के समीप नेताओ ने धरना प्रदर्शन किया, जिसमें केंद्र सरकार द्वरा लाए गए नए कृषि कानून का विरोध किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष् शैलेंद्र शुक्ला ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के ऊपर जबरन ये काला कानून थोप रही है। पर अब जबतक ये कानून सरकार वापस नहीं लेती है तबतक कांग्रेस पार्टी चरण बद्ध तरीके से आंदोलन करती रहेगी और अंततः सरकार को जिस तरह से भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेना पड़ा वैसे ही इस कानून को भी वापस लेना पड़ेगा ।

Join us on:

Leave a Comment