दीप रंजन सिंह की रिपोर्ट!

बांका। जिले में इन दिनों से आभार अपराधियों का हौसला बुलंद है। आए दिन किसी ना किसी हिस्से में लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। साइबर अपराधियों तक पहुंचना पुलिस के लिए आप भी चुनौती बनी हुई हुई है। ताजा मामला जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी बहुल गांव लेटवा का है। जहां रिटायर्ड रेलवे कर्मी सुकलाल हेंब्रम व उसकी पत्नी मंकु सोरेन के बैंक खाते से सवार अपराधियों ने अलग-अलग तिथि को 1 लाख 17 हजार 500 उड़ा लिए। साइबर अपराधी रसोई गैस कनेक्शन में केवाईसी अपडेट के नाम पर नकली केवाईसी फॉर्म भरा कर आधार कार्ड लेते हुए पोस मशीन पर अंगूठा लगवा लिया। इसके बाद राशि की निकासी कर ली।
साइबर अपराधियों ने रिटायर्ड रेलवे कर्मी को बनाया शिकार
साइबर क्राइम के शिकार हुए रिटायर्ड रेल ड्राइवर सुकलाल हेंब्रम ने बताया कि गैस एजेंसी का कर्मी बता कर दो युवक बाइक से घर पर पहुंचा और केवाईसी फॉर्म भरने के नाम पर बारी-बारी से पति पत्नी का नकली केवाईसी फॉर्म भरकर आधार कार्ड लेते हुए पोस मशीन पर अंगूठा लगवा लिया। साबर अपराधियों में रिटायर्ड रेल ड्राइवर के यूको बैंक के खाते से 88 हजार एवं उनकी पत्नी के खाते से 29 हजार 500 रुपए दो अलग तिथि को निकाल लिया। रिटायर्ड रेल ड्राइवर ने बताया कि रुपए निकासी की जानकारी नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र राशि निकालने के लिए पहुचने पर पता चल। जब बैंक से खाते का एक डिटेल निकलवाया गया तो पता चला कि पति पत्नी दोनों के खाते से राशि सवार अपराधियों ने निकाल ली है। इसको लेकर जयपुर थाने में आवेदन दिया गया है।
अनजान व्यक्ति को न दें बैंक डिटेल
जयपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि रिटायर्ड रेलवे कर्मी और उनकी पत्नी के खाते से साइबर अपराधियों ने राशि की निकासी कर ली है। इसको लेकर पीड़ित दंपति ने थाने में आवेदन दिया है। अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने लोगों को आगाह किया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक से संबंधित अपना डिटेल ना दें।अगर इस तरह का कोई वाक्य घटित होता है तो इसकी जानकारी तुरंत थाना को दें। ताकि उसके विरूद्ध कार्रवाई की जा सके।




