53 कार्टन शराब और बियर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार !

SHARE:

दीप रंजन सिंह की रिपोर्ट !

बांका। जिले में अवैध शराब का धंधा करने वालों के हौसले बुलंद हैं। हर दिन कहीं न कहीं शराब की खेप पकड़ी जा रही है। खासकर होली में मंगहे कीमत पर शराब खपाने के लिए माफिया सक्रिय हो गए हैं। शराब माफियाओं पर नकेल कसने की कड़ी में कटोरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्कोर्पियो से शराब की बड़ी खेप बरामद की है।

53 कार्टन विदेशी शराब और बीयर बरामद
जिले के कटोरिया थाने की पुलिस इन दिनों काफी सक्रिय हो गई है। एसडीपीओ प्रेमचंद्र सिंह को गुप्त सूचना मिली कि झारखंड के देवघर से जंगल के रास्ते शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रशिक्षु डीएसपी सह कटोरिया थानाध्यक्ष मनीष आनंद सहित अन्य पुलिस जवानों के साथ तुर्की मोड़ होकर सिमुलतला सड़क की ओर जा रहा था। पुलिस ने सुपहा गांव के समीप स्कॉर्पियो को जांच के लिए रोका। जब स्कॉर्पियो की तलाशी ली गई तो 45 कार्टन विदेशी शराब और 8 कार्टन बीयर बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर से ही शराब तस्कर सहित स्कॉर्पियो को जब्त कर कटोरिया थाना लाया।

सुईया थाना क्षेत्र का रहने वाला है शराब तस्कर
एसडीपीओ प्रेम चंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर शिव शंकर कुमार सुईया थाना क्षेत्र के कटहरा गांव का रहने वाला है। वह देवघर से शराब लेकर अपने गांव ही जा रहा था। पूछताछ के क्रम में तस्कर ने बताया कि होली में शराब खपाने की योजना थी। पुलिस से बचने के लिए वह शराब लेकर जंगली रास्ते से आ रहा था। एसडीपीओ ने बताया कि
पिछले दिनों भी शराब के साथ-साथ गांजा की बड़ी खेप पकड़ी गई थी। जिसमें पांच तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर क्षेत्र में फलने फूलने नहीं दिया जाएगा इसके लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस को सफलता भी हाथ लग रही है।

Join us on:

Leave a Comment