15 नवम्बर को बिरसा मुंडा की जयंती पर किसान मार्च का होगा आयोजन

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

संयुक्त किसान मोर्चा व अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति बिहार इकाई के आह्वान 15 नंबर बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर तमाम जिला मुख्यालय पर किसान मार्च आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बन वासियों आदिवासियों को पूर्व से आ रहे जल जंगल जमीन पर अधिकार कायम रखो ,कारपोर्टपक्षी संशोधित 2022 वन संरक्षण कानून वापस लो मांग उठाई जाएगी।19 नवंबर 2022 को तमाम जिला मुख्यालय पर किसान विजय जुलूस निकाल लेंगे ,ज्ञातव्य हो कि विगत वर्ष इसी तिथि को किसान आंदोलन के साथ 15 सूत्री मांग पर केंद्र सरकार ने समझौता किया था, केंद्र सरकार समझौते के साथ वादा खिलाफी कर रहा है। जुलूस के माध्यम से किसान मांग उठाएंगे सरकार समझौते को लागू करें । 26 नवंबर 2022 ,किसान आंदोलन के दूसरी वर्षगांठ पर,
देशभर में तमाम राज्यों के राज भवन के माध्यम से धोखेबाज मोदी सरकार से जवाब तलब की जाएगी ,आपने जो 15 सूत्री मांग स्वीकार किया था उसे क्यों नहीं लागू कर रहे हैं ,2020 बिजली बिल विधेयक वापस क्यों नहीं ले रहे हैं, msp की गारंटी क्यों नहीं की जा रही है msp के जरिए तमाम किसानों से तमाम फसलों को सरकारी स्तर से सी2 प्लस के आधार पर खरीद क्यों नहीं की जा रही है आदि मांग उठाए जाएंगे।
उक्त आशय की जानकारी अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य सचिव रामाधार सिंह ने विगत 13 नवंबर को जहानाबाद जिला के अखिल भारतीय किसान महा सभा की सम्पन बैठक के हवाले से दी है ।
कल जहानाबाद जिला अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक नोन्ही मठ पर संपन्न हुआ। जिसमें जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद तथा जिला सचिव शौकीन यादव ,जगदीश पासवान ,रामाश्रय यादव ,चितरंजन पासवान ,अनिरुद्ध शर्मा ,राज नंदन यादव ,नलेश शर्मा ,अरविंद शर्माआदि नेता उपस्थित थे ।

Join us on:

Leave a Comment