बाल दिवस के अवसर पर मस्ती की पाठशाला का आयोजन

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद उतरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर मस्ती की पाठशाला का आयोजन किया गया। मस्ती की पाठशाला का शुरुआत नगर थाना के सब इंस्पेक्टर आलोक रंजन, शिक्षाविद् राजकिशोर शर्मा विद्यालय निदेशक साकेत रौशन ने चाचा नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर आलोक रंजन ने कहा कि चाचा नेहरू कहा करते थे कि आज के बच्चे कल के भारत का निर्माण करेंगे, हम जितनी बेहतर तरह से बच्चों की देखभाल करेंगे राष्ट्र निर्माण भी उतना ही बेहतर होगा। वहीं शिक्षाविद् राजकिशोर शर्मा ने कहा कि अपनी सही मार्गदर्शन में बच्चों को अपने पंख खोलने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए ऊंची उड़ान भरने दो ताकि वह कल एक सही राष्ट्र का निर्माण कर सके। विद्यालय निदेशक साकेत रौशन ने कहा कि हम बच्चों को एक अच्छी भविष्य के लिए बेहतर शिक्षा प्रदान करेंगे। जिससे कि चाचा नेहरू की सपना साकार हो सके। इस मस्ती की पाठशाला में बच्चों ने चेयर रेस, खो-खो, ड्राइंग प्रतियोगिता, एक्टिंग कॉम्पिटिशन सहित कई अन्य खेल को खेलते हुए इस पाठशाला का आयोजन किया। इस मस्ती की पाठशाला में विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय निदेशक साकेत रौशन, प्राचार्य सोनाली कुमारी, शिक्षिका सपना कुमारी, मयंक गुप्ता, साक्षी रानी, पूजा कुमारी सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment