कुढ़नी – महागठबंधन उम्मीदवार मनोज कुशवाहा ने नामांकन पत्र दाखिल किया!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में होने वाले कुढ़नी विधानसभा उप चुनाव में मनोज कुमार सिंह उर्फ मनोज कुशवाहा ने महागठबंधन उम्मीदवार के रूप में जनता दल यूनाइटेड प्रत्याशी के रूप में समाहरणालय परिसर स्थित डीसीएलआर पश्चिमी में बनाये गए नामांकन केंद्र पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया , गौरतलब है कि कुढ़नी विधान सभा से आरजेडी विधायक रहे अनिल कुमार सहनी की सदस्यता रद्द होने के बाद यह सीट खाली हुई थी , हालांकि इस कुढ़नी विधानसभा से बीजेपी ने अपना पता नही खोला है , अब यह देखना दिलचस्प होगा कि BJP की ओर से पूर्व विधायक रहे केदार गुप्ता पर अपना दाव लगाती है या किसी नए चेहरे पर इस चुनाव में अपनी पार्टी की किस्मत अजमाती है , महागठबंधन के प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह उर्फ मनोज कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन ने नेताओ ने हम पर भरोसा जताया है , रही बात BJP की तो उसे कोई पहलवान नही मिल रहा है,

बाइट:- मनोज कुमार सिंह उर्फ मनोज कुशवाहा JDU

Join us on:

Leave a Comment