संतोष तिवारी की रिपोर्ट
बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में संत जोसफ सीनियर सेकण्डरी स्कूल पानापुर करियात बंगरा, में ‘बालदिवस ‘ पूरी शान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के दुबारा बाल मेला’ लगाया गया, इसमें ‘शैक्षिक-प्रदर्शनी’ तथा फुड स्टॉल लगाए गए थे। छात्र-छात्राओं ने मिलकर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बाँधा | इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्री बृजेश कुमार एस० डी० ओ० पश्चिमी) तथा श्री अविनाश तिरंगा उर्फ ऑक्सीजन बाबा द्वारा किया गया। श्री बृजेश कुमार ने बच्चों को ढेर सारी शुभ कामनाएँ दी तथा उन्हें जीवन में हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यालय के निदेशक श्री प्रमोद कुमार ने भी बच्चों को शुभकामनाएँ दी तथा कार्यक्रमों की सराहना की। ‘साइंस एक्जीविशन’ में बच्चों ने ‘विज्ञान एवं तकनीक’ के बारे में जानकारी दीं। सभी अतिथिगण उन तथ्यों से काफी प्रभावित हुए सभी लोगों ने सभी फुड स्टॉलों’ पर जाकर बच्चों द्वारा बनाए गए व्यंजनों का आनंद उठाए। इस मेले में बच्चे खूब आनंद उठाए। इस प्रकार ‘बाल महोत्सवा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।




