शहर की हवा में सांस लेना मुहाल, एक्यूआई 350 पार!

SHARE:

संतोष तिवारी कि रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर शहर की हवा शनिवार को गंभीर स्तर पर रही। एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) अधिकतम स्तर 351 तक पहुंच गया। पिछले चौबीस घंटों के हालात पर नजर डालें तो एक्यूआई का औसत 280 रहा!. इस दौरान न्यूनतम एक्यूआई 131 रहा।

खुले में सड़क, मकान या अन्य निर्माण कार्य के कारण धूल उड़ने से प्रदूषण की समस्या गंभीर हो गई है। जेनरेटर, गाड़ी व अवैध चिमनी से निकलने वाला धुआं भी हवा में जहर फैला रहा है। इन परिस्थितियों के बीच धूल-धुएं का गुबार सांस के जरिए सीधे शरीर में पहुंच रहा है। खासकर सड़कों पर धूल-धुआं के दमघोंटू वातावरण सांस लेना भी मुहाल हो गया है। शहर में अमूमन हर मौसम में प्रदूषण की समस्या रहती है। विशेषकर अक्टूबर से प्रदूषण की स्थिति खराब होने लगती है।

प्रदूषण के पांच प्रमुख कारण

9.40 लाख निबंधित गाडियों के अलावा एनएच 77, 57 व 28 से गुजरने वाली लाखों गाड़ियों का धुआं ।

2.5 लाख चूल्हों में शहर से गांव तक लकड़ी के जलावन का इस्तेमाल ।

ट्रैक्टर व ट्रक से खुले में 400 हो रही बालू और मिट्टी की ढुलाई ।

450 जेनरेटर रोज औसतन चार घंटे चलाए जा रहे।

120 पुरानी चिमनी उगल रही धुआं, जिले में 250 चिमनियों में प्रदूषण के मानक पर 130 ही सही

Join us on:

Leave a Comment