धीरज शर्मा की रिपोर्ट
AIBOC भागलपुर व बांका इकाई द्वारा “बैंक बचाओ देश बचाओ” अभियान के समर्थन में शुक्रवार को SBI भागलपुर मुख्य शाखा से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया । बैंक ऑफ़ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया समेत सभी बैंक की शाखाओ मे पदस्थापित लगभग 300 अधिकारियो ने भाग लिया | आइबोक बिहार इकाई के प्रेसिडेंट एवं आइबोक नेशनल बॉडी के डिजिअस श्री गणेश पाण्डेय ने बताया की वर्तमान केंद्र सरकार की सरकारी संस्थानो को निजी हाथो में देने की निति है हम लोग उसके विरोध में सड़क पर आए है | सभी बैंक कर्मियों ने आज चट्टानी एकता का परिचय देते हुए निजीकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार को आगाह किया गया की ये अपनी मनमानी बंद करें अन्यथा परिणाम भुगतना होगा | गणेश पाण्डेय ने बताया की वत्तमान केंद्रीय सरकार सरकारी बैंक के सभी क्रमचारियों के साथ सौतेला मापदंड अपना रही है | ओर्गेनैजिंग सेक्रेटरी श्री गुन्जेश कुमार ने भी बैंकर्स को संबोधित करते हुए बताया की कैसे सरकारी बैंक आम ग़रीब जनता के हित में काम कर रही है , चाहे बात मुद्रा योजना की हो, जनधन खाते की हो, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना की हो , रोड किनारे छोटे दुकानदारो के लिए PM स्वनिधि योजना की हो या अटल पेंशन योजना की हो सभी सरकारी बैंक इन सभी कार्यो में बढ़ चढ़ कर आम जनमानस की मदद कर रही है | सभी बैंकरों ने एक सुर में यह कहा कि अगर वर्तमान केंद्र सरकार निजीकरण के मामले में अपना कदम पीछे नहीं खिचती है तो हम लोग देशव्यापी प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे |




