जहानाबाद- मौलाना आजाद के जन्मदिन पर संगोष्ठी का आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

राजकीयकृत मध्य विद्यालय मांदिल(जहानाबाद) के प्रांगण में स्वतंत्रता सेनानी सह भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री आदरणीय स्वर्गीय मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब की जयंती के अवसर पर चेतना सत्र में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर सामूहिक रूप से चर्चा परिचर्चा की गई ।साथ में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने पुष्पांजलि भी अर्पित किए। तदोपरांत उपस्थित लोगों ने आदरणीय स्वर्गीय मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपना-अपना विचार व्यक्त किए। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब एक ऐसे महान व्यक्तित्व वाले थे जिन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ उनके आदर्शों को मानते हुए देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई। आजादी के बाद भारत सरकार में इन्होंने प्रथम शिक्षा मंत्री के रूप में भारत के लिए अमूल्य कार्य किए। इन्होंने देश में शिक्षा के बढ़ावा के लिए प्रमुख शिक्षण संस्थानों को स्थापित किया जैसे विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग,माध्यमिक शिक्षा आयोग, भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, के साथ-साथ शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए संगीत नाटय अकादमी ,ललित कला अकादमी, तथा महिलाओं के लिए शिक्षा और 14 वर्ष आयु के बच्चों के लिए मुफ्त और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा की वकालत की ।जिससे देश में शिक्षा के बढ़ावा में एक विशाल कायम हुई । जिसे लोग सदियों तक याद रखेगा।विचार व्यक्त करने वालों में वरीय शिक्षक अनिल कुमार ,सहायक शिक्षक अवधेश कुमार ,अरुण कुमार सिंह ,शीला कुमारी ,रानी अर्पणा,सुनीता कुमारी ,निशा कुमारी, अखिलेश प्रसाद सिंह, सरिता कुमारी, सतीश सुंदरपुरी कुमारी चित्रांगदा ऋषिकांत कुमार शक्ति कुमार, गंगा पासवान समेत समस्त विद्यालय परिवार।

Join us on:

Leave a Comment