संतोष तिवारी की रिपोर्ट
जिला मुजफ्फरपुर
आज दिनांक 11 नवंबर, 2022 को , 93 कुढ़नी विधानसभा उप निर्वाचन के निमित्त B E L अभियंताओं द्वारा की जा रही एफएलसी के अंतिम दिन मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रदत्त अनुपात में चयनित मशीनों अर्थात 1% मशीनों का 1200,2% का 1000 एवं 2% का 500 के अनुपात चयनित ईवीएम/वीवीपीएटी मशीनों से mock poll किया गया।
उक्त मॉक पोल के पश्चात सभी मशीनों को सुरक्षित रूप से ईवीएम वेयरहाउस में संधारित किया गया।
मॉक पोल प्रक्रिया की गुणवत्ता का स्वयं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी महोदय द्वारा निरीक्षण किया गया।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी महोदय के निरीक्षण के दौरान डीडीसी ,मुजफ्फरपुर, श्री आशुतोष द्विवेदी , उप निर्वाचन पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर , श्री सत्यप्रिय कुमार, ट्रेजरी ऑफिसर, श्री सुशील कुमार भी उपस्थित रहे।




