पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद न्याय मंडल में शनिवार को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है बताते चलें कि इसको लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर न्याय मंडल में मामले के निपटारे को लेकर 16 न्याय पीठ का गठन किया गया है उपरोक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अजय कुमार ने दी है उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय अपराधिक एन आई एक्ट उपभोक्ता कानून बैंक लोन टेलिफोन बिल मोटर दुर्घटना दावा श्रम अधिनियम बिजली बिल जलकर दांपत्य संबंधित भूअर्जन खनन ग्राम कचहरी राजस्व से संबंधित लंबित मामलों के निपटारे को लेकर स्थानीय व्यवहार न्यायालय जहानाबाद में 11 न्याय पीठ का गठन किया गया है ।जबकि अरवल अनुमंडल न्यायालय में लंबित मामलों के निपटारे को लेकर पांच न्याय पीठ का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय व्यवहार न्यायालय मैं मामलों के निपटारे के लिए जावेद अहमद खान एडीजे टू राकेश कुमार प्रथम एडीजे रंजीत कुमार सीजेएम अमरजीत कुमार कुलदीप दोनों सब जज सिम्मी सिम्मी कुजुर एसडीजेएम जन्मेजय चौधरी आलोक कुमार चतुर्वेदी रिचा कश्यप वैभव कुमार सभी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी को न्याय पीठ का पीठासीन पदाधिकारी बनाया गया है। जबकि प्राधिकार के सचिव अजय कुमार प्रथम एडीजे के नेतृत्व में विशेष न्याय पीठ का गठन किया गया है ।जबकि न्यायिक कार्य में सहयोग के लिए प्रत्येक पीठ में 2 पैनल अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है ।इधर अरवल अनुमंडल न्यायालय में मामलों के निपटारे के लिए पांच न्याय पीठ का गठन किया गया है। जिसमें रणधीर कुमार सीजेएम माधवेंद्र सिंह एसीजेएम मनोज कुमार एसडीजेएम ईश्वर चंद्र अकेला मुंसिफ सुशील दत्त न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी को पीठासीन पदाधिकारी बनाया गया है जबकि न्यायिक कार्य में सहयोग के लिए दो पैनल अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है। प्राधिकार के सचिव ने पक्षकारों से समय पर पहुंचकर अधिक से अधिक मामलों के निपटारे में सहयोग करने का अनुरोध किया है।




