दीपकंर भट्टाचार्य ने लक्ष्मी पासवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

SHARE:

दरभंगा अशोक ठाकुर

भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपकंर भट्टाचार्य ने सामाजिक परिवर्तन के नायक दिवगंत माले नेता लक्ष्मी पासवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

भाकपा माले को मजबूत करने, लोकतंत्र की लड़ाई को आगे बढ़ाने और 2024 में फासीवादी हुकूमत को उखाड़ फेकने का संकल्प ही कॉ. लक्ष्मी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि दीपंकर भट्टाचार्य

समाजवादी और कम्युनिस्ट आंदोलन की धरती डिलाही के सपूत, पूरे मिथिलांचल में परिवर्तन के नायक के रूप में स्थापित भाकपा माले के वरिष्ठ नेता लक्ष्मी पासवान की श्रद्धांजलि सभा उनके पैतृक गाँव में आयोजित की गई।

स्मृति सभा में शरीक होने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा पोलित ब्यूरो सदस्य अमर जी डिलाही पहुँचे।
परिजनों से मुलाकात कर राष्ट्रीय महासचिव सहित तमाम नेतृत्वकारी साथी कार्यक्रमस्थल पर पहुँचे

कॉमरेड लक्ष्मी जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि के बाद वरिष्ठ नेता कॉ. आर.के.सहनी के शहीद गीत से कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई।

मौके पर राष्ट्रीय महासचिव कॉ. दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि कॉमरेड लक्ष्मी जी ने अपने 50 साल के राजनीतिक सफर में मिथिलांचल के लोगों को जगाने का काम किया वो एक ऐसा जागरण था जो सामंती जोर-जुल्म के खिलाफ था
70 के दशक में तानाशाही के दौर में उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने की लड़ाई लड़ी उन्होंने जहाँ से अपनी यात्रा शुरू की थी वो आपातकाल का दौर था लेकिन वो आपातकाल कुछ समय का था आज अघोषित आपातकाल का दौर है आज अभिव्यक्ति पर हर तरह के हमले हो रहे एक वैचारिक चुनौती हमारे सामने है लक्ष्मी जी जिस वैचारिक लड़ाई के वाहक थे, उसको गाँव-गाँव से लेकर दिल्ली तक पहुँचाना होगा।

2019 में मोदी सरकार ने संविधान में संशोधन करके ‘सामजिक पिछड़ेपन’ के बजाय ‘आर्थिक कमजोरी’ के नाम पर 10 प्रतिशत आरक्षण दिया यह दलितों के आरक्षण के अधिकार पर सीधा हमला है पिछले 60-70 सालों में सामजिक बराबरी का जो सफर हमने तय किया था
आरएसएस-बीजेपी ने देश को पीछे धकेल दिया है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव ने आगामी 15 फरवरी 2023 को भाकपा माले द्वारा निर्धारित रैली में गाँव-शहरों से लोगों को एकजुट हो कर लोकतंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया।

स्मृति सभा का समापन करते हुए दीपंकर जी ने कहा कि हमारे साथी कभी मरते नहीं हैं देश और समाज को बदलने का जो संघर्ष है इन संघर्षों में वे जीवित रहते हैं लक्ष्मी जी इन्हीं संघर्षों में जीवित रहेंगे

Join us on:

Leave a Comment