जमुई जिला में पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया क्राइम मीटिंग!

SHARE:

रिपोर्ट –पुरुषोत्तम कुमार

एंकर — जमुई जिला के लछुआड़ थाना क्षेत्र स्थित जैन परिसर के प्रांगण में
पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन की अध्यक्षता में शुक्रवार को लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जैन धर्मशाला में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस दौरान पुलिस कप्तान ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अक्टूबर-नवंबर माह में घटित घटनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त लहजे में निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सभी कांडों का निष्पादन करें एवं फरार वारंटी को गिरफ्तार करें। बैठक के दौरान उन्होंने अक्टूबर महीने में हत्या, लूट समेत अन्य घटित अपराध से संबंधित घटनाओं की थानाध्यक्षों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए घटना के अनुसंधान व घटना में शामिल आरोपियों के गिरफ्तारी की जानकारी ली।

गोष्ठी के दौरान एसपी शौर्य सुमन ने पासपोर्ट व चरित्र प्रमाण पत्र के आवेदन व उसके डिस्पोजल की भी जानकारी ली। इस दौरान एसपी ने थानाध्यक्षों को सख्त हिदायत देते हुए लंबित कांडों का अनुसंधान पूर्ण करने व फरार अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। वहीं नक्सली गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर सभी थाना क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान एसपी ने कई थानाध्यक्षों को उनके कार्यशैली को लेकर फटकार लगायी। क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने जिले के सभी थाना परिसर को साफ एवं स्वच्छ रखने को लेकर थानाध्यक्षों को विशेष निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ठंढ के दिनों में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोत्तरी देखी जाती है। जिसको लेकर नियमित तौर पर सघन रूप से गश्ती करने की जरूरत है। इसके पूर्व लछुआड़ पहुंचने पर एसपी शौर्य सुमन ने जैन मंदिर में भगवान महावीर की पूजा अर्चना की। इस दौरान जैन श्वेतनाबर सोसायटी के प्रबंधक उज्ज्वल रत्न के द्वारा एसपी को मोमेंटो व शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपराध गोष्ठी में एएसपी अभियान ओंकार नाथ सिंह, एसडीपीओ जमुई डॉ. राकेश कुमार, एसडीपीओ झाझा रविशंकर प्रसाद, लाइन डीएसपी आशीष कुमार सिंह, झाझा अंचल निरीक्षक नीरज कुमार, सिकंदरा अंचल निरीक्षक प्रताप सिंह, जमुई अंचल निरीक्षक अखिलेश कुमार, जमुई टाउन थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी, चकाई थानाध्यक्ष सीपी यादव, खैरा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान, झाझा थानाध्यक्ष राजेश शरण, सिकंदरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार, चंद्रदीप थाना प्रभारी पंकज पासवान, बरहट थाना प्रभारी चितरंजन कुमार, मलयपुर थाना प्रभारी राजवर्धन कुमार, गिद्धौर ओपी प्रभारी इंद्रभूषण कुमार समेत सभी अंचल पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्ष मौजूद थे।

बाइट –जिला पुलिस अधीक्षक शौर्य कुमार सुमन

Join us on:

Leave a Comment