पंकज कुमार जहानाबाद।
कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन जहानाबाद के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय महोत्सव 2022 का सफल आयोजन उपरांत विभिन्न विधाओं में चयनित प्रतिभागियों को सदस्य, बिहार विधान परिषद, डा0 प्रमोद कुमार की उपस्थिति में पुरस्कृत कर विधिवत समापन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय अब्दुलबारी नगर भवन (टाॅउन हाॅल) में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अपर समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी एवं निर्णायक मंडल में सम्मिलित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को सफलतापूर्वक आयोजन कराने के लिए बधाई दिया गया।
दूसरे दिन महोत्सव की शुरूआत शास्त्रीय गायन (एकल) हिन्दुस्तानी एवं कर्नाटकी से किया गया और इसके बाद शास्त्रीय वाद्य-वादन (एकल) में हारमोनियम सुगम और तबला, समूह गायन तथा सुगम संगीत जैसी कला/विद्याओं में कलाकारों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
पुरस्कार वितरण के अवसर पर प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, जिसमें शास्त्रीय नृत्य के अंतर्गत कत्थक में प्रथम स्थान ममता कुमारी, द्वितीय स्थान गोलू कुमार तथा तृतीय स्थान ज्योति रानी को प्राप्त हुआ, जबकि ओडिशी में प्रथम स्थान ज्योति रानी एवं द्वितीय ममता कुमारी को प्राप्त हुआ है, वहीं भरतनाट्यम में प्रथम स्थान गोलू कुमार, मणिपुरी में प्रथम स्थान प्रशांत राज तथा कुच्चीपुड़ी में प्रथम स्थान गोलू कुमार को प्राप्त हुआ है। समूह लोक नृत्य में प्रथम स्थान संध्या रानी एवं अन्य तथा द्वितीय स्थान श्रुति कुमारी एवं अन्य को प्राप्त हुआ है। वक्तृता में प्रथम स्थान आभाष कुमार को एवं द्वितीय स्थान श्रुति कुमारी सिन्हा को प्राप्त हुआ है। लघु नाटक में प्रथम स्थान चाँदनी कुमारी तथा द्वितीय स्थान फूलमंती देवी को प्राप्त हुआ है। मूत्र्तिकला प्रथम स्थान निर्मला कुमारी एवं द्वितीय आशिष कुमार को प्राप्त हुआ है। हस्तशिल्प में प्रथम स्थान प्राची कुमारी को, द्वितीय स्थान मनीष कुमार एवं तृतीय स्थान सूरज कुमार को प्राप्त हुआ है। छायाचित्र में आशिष कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। एकल लोकगीत में प्रथम स्थान सुजीत कुमार, द्वितीय स्थान प्रिंस कुमार तथा तृतीय स्थान रिशु कुमारी को प्राप्त हुआ है। लोकगाथा में रविरंजन कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। चित्रकला में प्रथम स्थान अंजली कुमारी, द्वितीय स्थान स्वराज कुमार एवं तृतीय विद्यया कुमारी को प्राप्त हुआ है।
आज आयोजित प्रतियोगिताओं यथा शास्त्रीय वाद्य-वादन तबला में प्रथम स्थान अविनाश आनंद, द्वितय स्थान विवेक कुमार तथा तृतीय स्थान कुमार ऋषिकेश को प्राप्त हुआ, जबकि हारमोनियम में प्रथम स्थान विवेक कुमार, द्वितीय स्थान राजा वर्मा तथा तृतीय स्थान भूषण कुमार को प्राप्त हुआ। वहीं शास्त्रीय एकल गायन (हिन्दुस्तानी एवं कर्नाटकी) प्रथम स्थान प्रिया कुमारी, द्वितीय स्थान प्रवीण कुमार एवं तृतीय स्थान रवि कुमार को प्राप्त हुआ है। समूह गायन में प्रथम स्थान रवि रंजन कुमार, द्वितीय स्थान लवली कुमारी एवं तृतीय स्थान रिमझिम कुमारी को प्राप्त हुआ है। सुगम संगीत में प्रथम स्थान रिशु कुमारी, द्वितीय स्थान विद्या कुमारी एवं तृतीय स्थान वैष्णवी कुमारी को प्राप्त हुआ है।
जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2022 के सफल आयोजन एवं संचालन उपरांत निर्णायक मंडल में सम्मिलित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही इस अवसर पर प्रतिभागियों की हौसला अफजाई के लिए अनुमंडल पदाधिकारी श्री मनोज कुमार द्वारा भी गीतों के माध्यम से सभा को मंत्रमुग्ध किया गया।
उक्त अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने सर्वप्रथम कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा जहानाबाद जिले को यह अवसर प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया तथा नोडल पदाधिकारी युवा महोत्सव एवं निर्णायक मंडलियों द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव के सफल आयोजन तथा जहानाबाद जिले में 15 से 35 वर्ष के नौजवानों की प्रतिभा एवं कौशल को मंच प्रदान करते हुए उनको राज्य स्तर पर भेजने में दिए गए सहयोग के लिए बधाई दिया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा विजेता प्रतिभागियों के साथ साथ प्रत्येक विधा में सम्मिलित होने वाले कलाकारों की कला का अभिवादन कर जहानाबाद जिले को कला के क्षेत्र में शीर्ष स्थान पर पहुंचाने का आवाहन किया गया।




